अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर कांग्रेस का वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च, CBI जांच में तेजी की उठाई मांग

आज यानी 18 सितंबर 2026 को उत्तराखंड की बेटी स्वर्गीय अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। न्याय की मांग को लेकर वनंत्रा रिजॉर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व … The post अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर कांग्रेस का वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च, CBI जांच में तेजी की उठाई मांग appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Sep 19, 2026 - 00:34
 140  2.1k
अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर कांग्रेस का वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च, CBI जांच में तेजी की उठाई मांग

आज यानी 18 सितंबर 2026 को उत्तराखंड की बेटी स्वर्गीय अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। न्याय की मांग को लेकर वनंत्रा रिजॉर्ट तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला।

अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व एवं कोटद्वार जिलाध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गंगा भोगपुर तल्ला स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के समीप पहुंचे। कांग्रेसजनों ने अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च निकाला

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच की धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता की बरसी केवल श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि न्याय के लिए किए गए वादों और जांच की प्रगति पर सवाल पूछने का भी दिन है।

गणेश गोदियाल ने कहा, ‘अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जांच में तेजी लाए’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच में तेजी लाई जानी चाहिए तथा प्रकरण से जुड़े प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसकी स्मृति आज भी पूरे प्रदेश के मन में जीवित है। उनकी बरसी पर कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ यह संकल्प दोहराया कि न्याय की मांग को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।

बरसी पर उठाई मांग, जांच में ना हो देरी

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार की मांग नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड की संवेदना और न्याय की अपेक्षा से जुड़ा विषय है।

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में न्याय की आवाज को लगातार उठाती रहेगी और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। बरसी के अवसर पर कांग्रेस ने यह मांग दोहराई कि जांच प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और परिवार को न्याय के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी इस मामले में स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक आवाज उठाती रहेगी कांग्रेस

पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि अंकिता भंडारी की बरसी पर वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला गया मार्च न्याय की मांग को मजबूती से उठाने का एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रयास है। वहीं पूर्व काबिना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस इस प्रकरण को लगातार जनता के बीच उठाती रहेगी और अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक उनकी आवाज को बुलंद करती रहेगी।

The post अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर कांग्रेस का वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च, CBI जांच में तेजी की उठाई मांग appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow