पहाड़ी जिलों में दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
देहरादून। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि इन दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बनाये जाने के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों से भूमि उपलब्धता के संबंध में पत्राचार किया गया है जहां पर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी वहां पर … The post पहाड़ी जिलों में दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेंगे appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
देहरादून। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। प्रदेश के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि इन दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बनाये जाने के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों से भूमि उपलब्धता के संबंध में पत्राचार किया गया है जहां पर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी वहां पर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जायेगा।
यूनानी चिकित्सालय की जमीन एनएच में फंसी
आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि प्रदेश के जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत पिरान कलियर क्षेत्र में यूनानी चिकित्सालय के लिए चिह्नित भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आ जाने के कारण चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। यूनानी चिकित्सालय भवन हेतु भूमि कहां उपलब्ध हो सकेगी इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक एवं जिलाधिकारी से पत्राचार किया गया है।
एक महीने में मिले ACP का लाभ
अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री मदन कौशिक ने विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने एसीपी के पात्र वर्ष 2013 व 2015 में नियुक्त विनियमित चिकित्सा अधिकारियों को एक माह के भीतर एसीपी का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। कौशिक ने कहा कि चिकित्सा अधिकारियों को डीएसीपी का लाभ दिये जाने संबंधी प्रकरण को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वित्त विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन चिकित्सा अधिकारियों से एसीपी लाभ दिये जाने जुड़े जरूरी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं उनसे आवश्यक दस्तावेज लेने के लिए अधिकारी पत्राचार करें।
मंत्री कौशिक ने कहा कि विभागीय ढ़ांचे के पुनर्गठन संबंधी प्रस्ताव को सदस्य सचिव, विभागीय संरचना एवं वेतन विसंगति को भेजा किया गया है जिस पर कार्यवाही हो रही है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 बैच के जिन चिकित्सा अधिकारियों का मार्च 2026 में परिवीक्षा काल पूरा हो गया है उनके शीघ्र स्थायीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि योग अनुदेशकों के मानदेय को रूपये 250 से बढ़ाकर रूपये 500 प्रति घण्टा करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भारत भेज दिया गया है। मंत्री ने कहा कि पीपलकोटी में स्थित जीर्ण शीर्ण आयुर्वेद चिकित्सालय भवन को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए किराए पर नया भवन किराये लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। मंत्री मदन कौशिक ने जनपद हरिद्वार के रूड़की में ऐलोपैथिक विभाग की नई इमारत बन रही है। रुड़की में ऐलोपैथिक विभाग के पुराने भवन को आयुष विभाग को हैण्डओवर कराने की प्रक्रिया जारी है जिससे शीघ्र ही स्थानीय जनता को 15 बेड के आयुष चिकित्सालय का लाभ मिल सकेगा।
मंत्री ने कहा कि पंचकर्म सहायकों की नियुक्ति तथा योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों की तैनाती की प्रक्रिया को भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा जिसके संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये गये है।
इन मसलों पर भी हुई चर्चा
मंत्रीमदन कौशिक ने कहा कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं तथा होम्योपैथिक फार्मेसी अधिकारियों के नये पदों के सृजन के संबंध में भी कार्यवाही आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। मंत्री ने कहा कि चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य (एमओसीएच) के मानदेय पुनरीक्षण किये जाने हेतु पत्रावली आगे बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद निदेशालय के निर्माण व विस्तारीकरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है तथा महानिदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग को भवन विस्तार के लिए 2000 वर्गमीटर भूमि आवंटित किये जाने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं आयुर्वेद फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड निर्माण व विस्तारीकरण को जनपद हरिद्वार में स्थित सिडकुल के एमडी को सिडकुल क्षेत्रान्तर्गत भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
The post पहाड़ी जिलों में दो आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खुलेंगे appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?