सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार में जाम: ट्रैफिक में फंसे SSP और DM, ट्रैफिक व्यवस्था बेकाबू

सोमवती अमावस्या स्नान से पहले ही हरिद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई। हालात इतने खराब हो गए कि हरिद्वार शहर हाईवे से लेकर गलियों तक में जाम की व्यवस्था से दो चार दिखाई दे रहा है। जिले के कप्तानका काफिला ही जाम में फंस गया। जाम में फंसा DM और SSP का काफिला …

Jun 14, 2026 - 18:34
 111  5.9k
सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार में जाम: ट्रैफिक में फंसे SSP और DM, ट्रैफिक व्यवस्था बेकाबू

सोमवती अमावस्या स्नान से पहले ही हरिद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई। हालात इतने खराब हो गए कि हरिद्वार शहर हाईवे से लेकर गलियों तक में जाम की व्यवस्था से दो चार दिखाई दे रहा है। जिले के कप्तानका काफिला ही जाम में फंस गया।

जाम में फंसा DM और SSP का काफिला

सोमवती अमावस्या स्नान से पहले ही हरिद्वार की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खुल गई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर खुद शहर के बीचों-बीच जाम में फंसे दिखाई दिए और चौराहों पर ट्रैफिक खुलवाने के लिए कोई सिपाही मौजूद नहीं था। जिसके कारण खुद एसएसपी रॉन्ग साइड से निकलकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित भी जाम मे फसे नजर आए।

हरिद्वार में जाम का झाम

चारधाम यात्रा, वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान के चलते हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें पहले से ही रेंग रही थीं, लेकिन अब शहर के अंदर भी सड़कें पार्किंग स्थल में तब्दील होती नजर आ रही हैं।

प्रमुख चौराहों और मार्गों पर घंटो तक रेंग रहे वाहन

प्रशासन ने भले ही विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहन घंटों तक फंसे रहे। शहर के भीतर दौड़ रही रोडवेज और टूरिस्ट बसें जाम का सबसे बड़ा कारण बन रही हैं। संकरी सड़कों पर बड़ी बसों की आवाजाही से यातायात बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रैफिक प्रबंधन धराशायी

सवाल यह है कि जब मुख्य स्नान अभी बाकी है और प्रशासन पहले से लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगा चुका था, तो फिर ट्रैफिक प्रबंधन क्यों धराशायी नजर आ रहा है? अगर स्नान से पहले यह स्थिति है तो मुख्य स्नान के दौरान हालात कितने भयावह होंगे, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow