आपके लिए कैसा रहेगा मार्च का पहला दिन:1 मार्च का राशिफल - सिंह राशि के लोगों की कोई समस्या हल हो सकती है, मकर राशि के लोग सतर्क रहें
शनिवार, 1 मार्च को मेष राशि के लोगों के लिए दिन शांत रहेगा। वृष राशि के लोग उधार दिए हुए पैसे वापस प्राप्त कर सकते हैं। कर्क राशि के लोगों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। सिंह राशि के लोगों की कोई बड़ी समस्या आज हल हो सकती है। मकर राशि के लोगों को सतर्कता बनाए रखनी होगी, वर्ना हानि हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए मार्च का पहला दिन कैसा रह सकता है... पॉजिटिव- दिन शांतिपूर्ण व्यतीत होगा। आसपास के सकारात्मक लोगों से बातचीत करके आप अपने आपको हल्का महसूस करेंगे। रुकावटों के बावजूद कार्य निपट जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई समस्या दूर करने में किसी का सहयोग मिल जाएगा। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों को सार्वजनिक न करें, न ही किसी से शेयर करें। वर्ना आपको धोखा मिल सकता है। ये समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। बहस या पॉलिटिक्स में पड़ने से बचें। व्यवसाय- कारोबार में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व अनुभवी मित्र से कुछ नए विषयों की जानकारी प्राप्त होगी, जो कि आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। नौकरी में आपके योगदान से प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कतें रहेंगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा भरोसा करें। भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव- आपका शांतिपूर्ण स्वभाव और व्यवस्थित कार्य प्रणाली से दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। उधार दी हुई पेमेंट आज वसूल हो सकती है। धैर्य के साथ हर गतिविधि पूरी करेंगे। आपको मनोनुकुल परिणाम मिलेंगे और अन्य व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- विद्यार्थी अनुशासन और मर्यादा पूर्ण व्यवहार रखें और सोशल मीडिया में अपना समय नष्ट न करें। आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी या खोने की आशंका लग रही है। इसलिए उन्हें संभालकर ही रखें। व्यवसाय- कारोबार में कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि इस समय ग्रह गोचर कुछ नुकसानदायक परिस्थितियां बना सकता है। घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेने से आपकी समस्या कम हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर कार्यभार कम रहेगा। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में खुद को लकी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य- तनाव की स्थिति रहेगी। समस्या से घबराने की बजाय समाधान ढूंढें। योगा और मेडिटेशन पर कुछ समय व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव- दिनचर्या में समय अनुसार परिवर्तन लाने का प्रयास करें। आप अपने कार्यों को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा और सकारात्मक विचार-विमर्श भी होगा। नेगेटिव- निर्णय जल्दबाजी या आवेश में आकर लेने से बचना चाहिए। इस समय उधार दिए हुए पैसे की वापसी मुश्किल है। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें, क्योंकि बैठे-बिठाए कोई मुसीबत आ सकती है। युवा जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलत रास्ता न अपनाएं। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य मन मुताबिक तरीके से बनते जाएंगे। वर्तमान समय अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव जरूर करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की वजह से आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहना होगा। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे और परिजनों का उचित सहयोग और स्नेह रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव- दिन भर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। कुछ नजदीकी लोगों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। नई-नई जानकारियां भी मिलेंगी। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। कोई विवादित मामला सुलझ सकता है। नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा। इसलिए तनाव लेने की बजाय अपने काम पर ही एकाग्र चित्त रहें। संतान की समस्याओं के निवारण के लिए आपको काम करना होगा। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी असमंजस की स्थिति में कोई मदद न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। तनाव लेने से बचना होगा। अगर कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है तो अपनी क्षमता का ध्यान रखें। मार्केटिंग यात्रा संबंधी प्रोग्राम न बनाएं। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने हो सकता है। लव- अपनी समस्या को जीवनसाथी या घर के किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें। इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। शाम को कोई पारिवारिक गेट-टूगेदर हो सकता है। स्वास्थ्य- कोई चोट लगने या एक्सीडेंट होने की स्थिति बन लग रही है। बेहतर होगा कि वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्या से आज राहत मिलेगी और आप रिलैक्स हो कर अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिल सकता है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है। बेहतर होगा कि खुद ही सभी गतिविधियों को संभालें। ऋण लेने जैसी योजना बन रही है तो अपने सामर्थ्य से ज्यादा न लें, वर्ना भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां रहेंगी। जिनका डटकर सामना करना होगा, लेकिन उनकी वजह से कोई काम नहीं रुकेगा। अपने करियर को लेकर सजग रहें। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रह सकती है। लव- दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति रहेगी। थोड़ी सी सूझबूझ से काम लें, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी। स्वास्थ्य- खान-पान क

आपके लिए कैसा रहेगा मार्च का पहला दिन: 1 मार्च का राशिफल
Kharchaa Pani
लेखिका: साक्षी शर्मा, नेहा बंसल, टीम नेतनागरी
परिचय
मार्च का पहला दिन हमेशा से ही विशेष रहता है। यह वसंत ऋतु का आगमन है और मौसम के बदलते मिजाज के साथ, राशियों पर भी इसका असर पड़ता है। आज हम जानेंगे कि 1 मार्च का राशिफल किस प्रकार से आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। खासकर सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए।
सिंह राशि के लिए विशेष सन्देश
सिंह राशि के लोग इस दिन कुछ समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं। यदि आप किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो आज उसे हल करने का उचित समय है। काम के सिलसिले में समाज में आपकी चर्चा होगी। इससे आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें और किसी करीबी से मार्गदर्शन प्राप्त करें।
मकर राशि के लिए सावधानी
मकर राशि के लोग इस दिन थोड़े सतर्क रहें। अनपेक्षित परिस्थितियाँ आपके सामने आ सकती हैं। आपको अपने कार्यों में बारीकियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि कोई साथी आपको सलाह दे रहा है, तो उसकी बात पर ध्यान देना ना भूलें। आपके सामने कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं लेकिन आपकी धैर्य और दृढ़ता से सारे मामले सुलझ सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए
यदि आप अपने दैनिक राशिफल के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आपको विशेष रूप से ज्योतिषीय टिप्स पर ध्यान देना चाहिए। व्यक्तिगत जीवन में उदाहरणस्वरूप, यदि किसी समस्या का समाधान न हो रहा हो, तो ज्योतिष मान्यता के अनुसार उपाय करना सही रहेगा।
निष्कर्ष
तो, 1 मार्च का दिन आप सभी के लिए मिश्रित रह सकता है। सिंह राशि के लोगों के लिए समस्याओं का समाधान संभव है, जबकि मकर राशि को सतर्क रहकर कार्य करना पड़ेगा। हमेशा की तरह, अपने अनुभवों का सकारात्मक उपयोग करें और जीवन को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
अधिक अपडेट्स के लिए, विजिट करें kharchaapani.com.
Keywords
astrology, March 1 horoscope, Singh rashi, Makar rashi, daily horoscope, zodiac signs, astrology predictionsWhat's Your Reaction?






