अन्नामलाई बोले- मैं प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं:तमिलनाडु में भाजपा का नेतृत्व परिवर्तन जल्द होगा; जुलाई 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि वे तमिलनाडु के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा- भाजपा में आंतरिक प्रतिस्पर्धा के लिए कोई जगह नहीं है, क्योंकि अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से होता है। कोयंबटूर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- भाजपा को आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। हम नए अध्यक्ष के चुनाव के समय इस पर बात करेंगे। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन जल्द ही हो सकता है। उनसे सवाल किया गया कि वे अध्यक्ष पद की दौड़ में क्यों नहीं हैं। इसके जबाव में उन्होंने कहा- प्रतियोगिता की गुंजाइश कहां है? भाजपा ऐसे पदों के लिए आंतरिक प्रतियोगिता नहीं करती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्नामलाई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन न अन्नामलाई औ न भाजपा किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। भाजपा ने 9 जुलाई 2021 को अन्नामलाई को तमिलनाडु का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। वर्तमान में DMK की सरकार है। इसलिए AIADMK और भाजपा गठबंधन में आ सकते हैं। अन्नामलाई AIADMK पर लगातार हमलावर रहे हैं। इसलिए भाजपा उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर दूसरा बड़ा पद दे सकती है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP-AIADMK आ सकते हैं साथ 25 मार्च को तमिलनाडु के पूर्व CM और AIADMK महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। तब से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनावों में AIADMK फिर से NDA का हिस्सा बनेगी। अन्नामलाई लगातारा AIADMK पर हमलावर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में गठबंधन की पहली शर्त के तौर पर AIADMK ने अन्नामलाई को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। पलानीस्वामी और अमित शाह की मुलाकात के बाद अन्नामलाई की भी शाह से मुलाकात हुई थी। इस बैठक में अन्नामलाई से कहा गया कि पार्टी उनके काम को बहुत वैल्यू करती है। वर्तमान राजनीतिक हालात के मद्देनजर कुछ फैसले लेने पड़ रहे हैं, उन्हें कुछ भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अन्नामलाई ने भी यही बात शुक्रवार को दोहराई कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और तमिलनाडु में भ्रष्टाचार में डूबी DMK को हराने के लिए पार्टी को कुछ फैसले लेने पड़ रहे हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ये नाम शामिल AIADMK महासचिव एडप्पाड़ी पलनीस्वामी और अन्नामलाई एक ही जाति गाउंडर और पश्चिमी तमिलनाडु के एक ही क्षेत्र से आते हैं। अन्नामलाई के संभावित बदलाव की ये भी एक वजह है। पार्टी को लगता है कि दूसरी जाति के नेता को पार्टी की कमान सौंपने से चुनावों में इसका फायदा होगा। अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल थेवर जाति से आने वाले नयनार नागेन्द्रन, दलित नेता और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और नाडार जाति से आने वाली तमिलिसाई सुंदरराजन के नाम की चर्चा चल रही है। तमिलिसाई सुंदरराजन मार्च 2024 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। वे तेलंगाना राज्यपाल और पुडुचेरी की एलजी भी रह चुकी हैं। अन्नामलाई को लोकसभा चुनाव में हार मिली थी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अन्नामलाई को तमिलनाडु की कोयंबटूर सीट से उम्मीदवार बनाया था। ये अन्नामलाई का पहला लोकसभा चुनाव भी था। खुद पीएम मोदी ने अन्नामलाई के समर्थन में जनसभा की थी। DMK के गणपति राजकुमार पी ने 1 लाख 18 हजार 068 वोट से अन्नामलाई को चुनाव हराया था। गणपति को 568200 वोट मिले, जबकि अन्नामलाई को 450132 लोगों ने वोट दिया था। DMK सरकार के विरोध में खुद को कोड़े मारे चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ 23 दिसंबर को रेप हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पीड़ित की पहचान सार्वजनिक कर दी थी। चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ए अरुण ने गुरुवार को बताया कि FIR के IPC से BNS में बदलने के दौरान ऑटोमैटिक लॉकिंग प्रोसेस लेट हुई। FIR लॉक नहीं हो पाई तो तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हो गई। अन्नामलाई ने 27 दिसंबर को इस मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था। प्रदर्शन के लिए उन्होंने खुद को 6 बार कोड़े मारे थे। उन्होंने कहा था कि आरोपी DMK का नेता है। उसे बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि जब तक DMK सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, मैं कोई फुटवियर नहीं पहनूंगा। उन्होंने भगवान मुरुगन के सभी 6 धामों में जाने के लिए 48 दिनों के उपवास की भी घोषणा की थी। ............................ अन्नामलाई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... थ्री लैंग्वेज पॉलिसी, तमिलनाडु भाजपा ने सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया:अन्नामलाई बोले- इंदिरा-राजीव के नाम पर योजनाओं से बेहतर हिन्दी नाम नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत 3 लैंग्वेज पॉलिसी के समर्थन में तमिलनाडु भाजपा ने हस्ताक्षर कैंपेन शुरू किया था। इस दौरान तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 3 लैंग्वेज पॉलिसी को समय की जरूरत बताई थी। पूरी खबर पढ़ें...

Apr 4, 2025 - 23:34
 103  199.8k
अन्नामलाई बोले- मैं प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं:तमिलनाडु में भाजपा का नेतृत्व परिवर्तन जल्द होगा; जुलाई 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बने थे
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को कहा कि वे तमिलनाडु के नए प्रदेश अध्यक्ष की

अन्नामलाई बोले- मैं प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं: तमिलनाडु में भाजपा का नेतृत्व परिवर्तन जल्द होगा

Kharchaa Pani

लेखक: सुमन गुप्ता, नीतू शर्मा, टीम नीतानगरी

परिचय

तमिलनाडु की राजनीतिक हलचलें एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने स्पष्ट किया है कि वे प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हैं। वे इस पद पर जुलाई 2021 से कार्यरत हैं और अब नेतृत्व परिवर्तन की संभावना के बीच अपनी स्थिति को स्पष्ट करना जरूरी समझते हैं।

अन्नामलाई का बयान

हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में अन्नामलाई ने कहा, "मैं प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं, और मेरे लिए पार्टी का हित सर्वोपरि है।" उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की अटकलें तेजी से उठ रही हैं। उनके पदाधिकारियों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा राज्य में नए नेतृत्व के साथ आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है।

भाजपा का नेतृत्व परिवर्तन

भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएँ लंबे समय से चल रही हैं। कई नेताओं का मानना है कि यदि पार्टी अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहती है, तो उसे नए चेहरों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी मानना है कि अन्नामलाई की कुशलता के बावजूद, नेतृत्व में कई फेरबदल करने का समय आ गया है।

तमिलनाडु में भाजपा का भविष्य

पार्टी के अंदर चल रहे इन बदलावों का सीधा प्रभाव आगामी चुनावों पर पड़ेगा। तमिलनाडु में भाजपा, जो पहले राज्य में एक मजबूत विपक्षी पार्टी के रूप में नहीं थी, अब मतदाताओं के बीच अपनी पहचान बना रही है। यदि पार्टी नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने में सफल रहती है, तो यह ब्यौरा एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

निष्कर्ष

अन्नामलाई का बयान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में अपने नेतृत्व को लेकर गंभीर है। उनका व्यक्तिगत निर्णय पार्टी के भविष्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस आशय से, यह देखना अत्यंत रोचक होगा कि भाजपा किस दिशा में बढ़ती है और आगामी विधानसभा चुनावों में क्या नया देखने को मिलता है।

तमिलनाडु की राजनीति पर और विवरण के लिए, अधिक अद्यतन प्राप्त करने हेतु kharchaapani.com पर जाएं।

Keywords

Tamil Nadu BJP leadership change, Annamalai statement, BJP president race, Tamil Nadu politics, upcoming elections

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow