Big Breaking : हरीश रावत के करीबी के घर ED का छापा, बड़ी मात्रा में नकदी बरामद

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। देहरादून में ED की छापेमारी हुई है। देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पीएस चंदन सिंह जीना के घर पर छापेमारी हुई है। चंदन सिंह जीना के घर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। इसके साथ ही कई कीमती सामान बरामद हुए … The post Big Breaking : हरीश रावत के करीबी के घर ED का छापा, बड़ी मात्रा में नकदी बरामद appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Sep 12, 2026 - 00:34
 155  1.4k
Big Breaking : हरीश रावत के करीबी के घर ED का छापा, बड़ी मात्रा में नकदी बरामद

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। देहरादून में ED की छापेमारी हुई है। देहरादून में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पीएस चंदन सिंह जीना के घर पर छापेमारी हुई है। चंदन सिंह जीना के घर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। इसके साथ ही कई कीमती सामान बरामद हुए हैं।

मनी लांड्रिंग मामले में छापेमारी

ED ने UKSSSC VPDO परीक्षा-2016 में मनी लांड्रिंग केस में छापेमारी की है। ये छापेमारी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पीएस चंदन सिंह जीना के घर पर ईडी ने छापा मारा है। चंदन सिंह जीना के आवास से करीब 32 लाख रुपए की बेहिसाबी नकदी बरामद। इसके साथ ही करीब 200.5 ग्राम सोने के सिक्के और चेन मिले। 12 लग्जरी घड़ियां भी ED ने की बरामद।

प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर के ठिकानों पर भी छापा

ईडी ने तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष-सचिव, परीक्षा नियंत्रक और निजी कंप्यूटर एजेंसी से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की। 2014 से 2017 तक तत्कालीन CM हरीश रावत के OSD और PA रहे हैं चंदन सिंह जीना। VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच तेज हो गई है।

The post Big Breaking : हरीश रावत के करीबी के घर ED का छापा, बड़ी मात्रा में नकदी बरामद appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow