16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट

19 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होंगे बाबा मध्यमहेश्वर ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर जी के कपाट आगामी 16 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली परंपरागत पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ […] The post 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट appeared first on Uttarakhand 24X7.

Oct 20, 2026 - 18:34
 118  3.1k
16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट

19 नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होंगे बाबा मध्यमहेश्वर

ऊखीमठ। द्वितीय केदार भगवान श्री मध्यमहेश्वर जी के कपाट आगामी 16 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली परंपरागत पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। बाबा मध्यमहेश्वर के शीतकालीन प्रवास को लेकर यात्रा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को बाबा मध्यमहेश्वर की डोली गोण्डार में रात्रि प्रवास करेगी। इसके बाद 17 नवंबर को डोली रांसी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 18 नवंबर को डोली गिरिया में रात्रि प्रवास करेगी। इसके पश्चात 19 नवंबर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी और बाबा मध्यमहेश्वर शीतकालीन गद्दीस्थल में विराजमान होंगे।

शीतकाल के दौरान श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में भगवान मध्यमहेश्वर की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। इस अवधि में श्रद्धालु शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे। केदारघाटी में बाबा मध्यमहेश्वर के शीतकालीन प्रवास को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है।

बाबा मध्यमहेश्वर के शीतकालीन प्रवास का कार्यक्रम

  • 16 नवंबर 2026: कपाट बंद, गोण्डार में रात्रि प्रवास
  • 17 नवंबर 2026: रांसी में रात्रि प्रवास
  • 18 नवंबर 2026: गिरिया में रात्रि प्रवास
  • 19 नवंबर 2026: श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विराजमान होंगे बाबा मध्यमहेश्वर

हर-हर महादेव! जय बाबा मध्यमहेश्वर!

The post 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के कपाट appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow