हल्द्वानी में सीएम ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों ने GST की प्रक्रियाओं को सरल करने, मंडी शुल्क, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या समेत कई मुद्दे सीएम के सामने रखे। हल्द्वानी में सीएम ने सुनी व्यापारियों … The post हल्द्वानी में सीएम ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Aug 29, 2026 - 18:34
 122  4.4k
हल्द्वानी में सीएम ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों ने GST की प्रक्रियाओं को सरल करने, मंडी शुल्क, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या समेत कई मुद्दे सीएम के सामने रखे।

हल्द्वानी में सीएम ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

आईटीसी फॉर्च्यून में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्यमी तक राज्य की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और सरल व्यावसायिक वातावरण तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

व्यापारी ‘ब्रांड इंडिया’ के सच्चे राजदूत हैं: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण समय में किराना और रिटेल व्यापारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया। उन्होंने व्यापारी वर्ग को देश और प्रदेश का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि व्यापारी ‘ब्रांड इंडिया’ के सच्चे राजदूत हैं।

सीएम ने कहा कि राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आसान बनाने के लिए ‘निवेश मित्र’ व्यवस्था और सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है। वर्तमान में 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। वहीं, इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मिले सुझावों के आधार पर सरकार ने 30 से अधिक नीतियां तैयार की हैं।

आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है: CM

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। सरकार का उद्देश्य उद्योगों के लिए बाधा बनने के बजाय सहयोगी और भागीदार की भूमिका निभाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड स्टार्टअप नीति लागू की गई है। इसके साथ ही 200 करोड़ का वेंचर फंड स्थापित किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्कों के लिए भूमि चिन्हित की गई है।

स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट, टू प्रोडक्ट’ जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ‘मेड इन उत्तराखंड’ को देश और दुनिया में मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित करना चाहती है। उन्होंने व्यापारियों और उद्योग जगत से प्रदेश में निवेश और कारोबारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा, “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है।”

The post हल्द्वानी में सीएम ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow