क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल की दुनिया को कहा अलविदा, किया संन्यास का एलान Cristiano Ronaldo Retirement
Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल जगत के दिग्गज प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। आज यानी पांच नवंबर को रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की। जिसमें उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल की दुनिया को कहा अलविदा Cristiano … The post क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल की दुनिया को कहा अलविदा, किया संन्यास का एलान Cristiano Ronaldo Retirement appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल जगत के दिग्गज प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। आज यानी पांच नवंबर को रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी की। जिसमें उन्होंने अपने संन्यास का ऐलान किया।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल की दुनिया को कहा अलविदा Cristiano Ronaldo Retirement
दरअसल पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कभी अपने करियर में वर्ल्ड कप नहीं जीता। इसी दाग के साथ ही उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला लिया है। वीडियो में रोनाल्डो ने कहा, “पुर्तगाली लोगों के लिए, हमारी नेशनल टीम की नंबर 7 जर्सी को वापस लौटाने का दिन आ गया है।
मैने कभी नहीं सोचा था कि ये सिर्फ मेरी होगी। लेकिन 23 सालों तक, मुझे इसे पहनने, इसकी रक्षा करने और दुनिया भर के स्टेडियमों में इसे अपने साथ ले जाने का सौभाग्य और जिम्मेदारी मिली. आज, इसे आने वाली पीढ़ी को सौंपने का वक्त आ गया है. यह कोई आसान फैसला नहीं था।”
फुटबॉल खेल के बढ़कर
आगे रोनाल्डो ने कहा, “क्योंकि कुछ फैसले ऐसे होते हैं जो सिर्फ दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से लिए जाते हैं। एक ऐसा सफर खत्म हो रहा है, जिसकी शुरुआत अगस्त 2003 में हुई थी और जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं और राष्ट्रीय टीम के साथ बिताए अपने अनुभवों के बारे में सोचता हूं, तो मुझे सिर्फ खेल, गोल, रिकॉर्ड या ट्रॉफियां ही नजर नहीं आतीं। मैं लोगों को देखता हूं।
मैं उन प्रवासियों को देखता हूं, जिन्हें 90 मिनट के लिए पुर्तगाल थोड़ा और करीब लगा। मैं लाखों पुर्तगाली लोगों को देखता हूं जिनसे मैं कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला, लेकिन जो मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैंय क्योंकि आखिरकार, फुटबॉल महज एक खेल से कहीं बढ़कर है. फुटबॉल का मतलब ही लोग हैं।”
जर्सी के लिए सबकुछ दाव पर लगा दिया
आगे पुर्तगाल के खिलाड़ी ने कहा, “नेशनल टीम के साथ अपने पूरे करियर के दौरान, मैंने अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने की कोशिश की. मैं जीतना चाहता था, मैं सबसे बेहतरीन बनना चाहता था, मैं इतिहास रचना चाहता था। मैं हमेशा खुद से बहुत उम्मीदें रखता था। मुझे हमेशा और अधिक चाहिए होता था, मुझे हमेशा विश्वास था कि हम और आगे जा सकते हैं। और मैंने इस जर्सी के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया।”
‘ऐसी हारें जो कभी भूल नहीं सकता..’
आगे उन्होंने कहा, “कुछ बेहतरीन दोपहर और रातें थीं। ऐसी जीत थीं जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता। कुछ ऐसी हार भी थीं जिन्हें याद करके आज भी तकलीफ होती है। मैंने असफलताएं भी देखीं, मैंने कष्ट भी सहे, और कुछ ऐसे पल भी आए जब मैं पुर्तगाल के लोगों को वह नहीं दे पाया जिसकी वे बहुत चाहत रखते थे. लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। और सबसे बड़ी बात, पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे हमेशा गर्व महसूस होता रहा।”
रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर
मालूम हो कि अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले। जिसमें उन्होंने 146 गोल किए। 20 अगस्त 2003 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पहला मैज उन्होंने कजाकिस्तान के खिलाफ खेला था। तो वहीं साल 2004 में उन्होंने पहला गोल ग्रीस के खिलाफ किया था।
The post क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल की दुनिया को कहा अलविदा, किया संन्यास का एलान Cristiano Ronaldo Retirement appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?