कानपुर में ईशन नदी में डूबे मदरसा छात्र का शव दो दिन बाद मिला
कानपुर, 12 सितंबर 2026: अरौल थाना क्षेत्र में ईशन नदी में नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय मदरसा छात्र रेहान का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। वह गुरुवार शाम दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दो … The post कानपुर में ईशन नदी में डूबे मदरसा छात्र का शव दो दिन बाद मिला appeared first on Just Action.
कानपुर, 12 सितंबर 2026: अरौल थाना क्षेत्र में ईशन नदी में नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय मदरसा छात्र रेहान का शव शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। वह गुरुवार शाम दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दो दिनों से उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार रेहान दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला था और मकनपुर स्थित जामिया मस्जिद के उलूम मदरसे में पढ़ाई करता था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह दरगाह शरीफ में नमाज पढ़ने गया था। इसके बाद दोस्तों के साथ कर्बला स्थित ईशन नदी के घाट पर नहाने पहुंचा। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देखकर दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन छात्र का पता नहीं चला। शुक्रवार को पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और नदी के अलग-अलग हिस्सों में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बावजूद शुक्रवार देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
शनिवार को जीटी रोड स्थित पुराने पुल के पास राहगीरों और स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव उतराता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। परिजनों और मदरसे से जुड़े लोगों ने शव की पहचान रेहान के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Poonam Report
The post कानपुर में ईशन नदी में डूबे मदरसा छात्र का शव दो दिन बाद मिला appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?