आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचे मंत्री भरत चौधरी…. किमाना, खाटली और रायड़ी में ग्रामीणों से मिले, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश
रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकासखंड जखोली के आपदा प्रभावित किमाना, खाटली, रायड़ी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आपदा से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश […] The post आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचे मंत्री भरत चौधरी…. किमाना, खाटली और रायड़ी में ग्रामीणों से मिले, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश appeared first on Uttarakhand 24X7.
रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकासखंड जखोली के आपदा प्रभावित किमाना, खाटली, रायड़ी सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आपदा से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल योजनाओं और पैदल रास्तों का शीघ्र आकलन तैयार करने को कहा। मंत्री ने निर्देश दिए कि आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव जल्द तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे जाएं, ताकि स्वीकृति मिलते ही प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू किए जा सकें।
भरत चौधरी ने अधिकारियों से आपदा प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी बनाए रखने और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान तहसीलदार बसुकेदार प्रवण पाण्डेय, भाजपा नेता ओम प्रकाश बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष विनोद कंडारी, दरम्यान जखवाल, यशवीर चौहान, प्रदीप रावत, विपिन रौथान, जगदीश नेगी, विनोद मैठाणी, सज्जन भंडारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
The post आपदा प्रभावित गांवों में पहुंचे मंत्री भरत चौधरी…. किमाना, खाटली और रायड़ी में ग्रामीणों से मिले, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश appeared first on Uttarakhand 24X7.
What's Your Reaction?