भारत ने अप्रवासियों को लेने अपना प्लेन क्यों नहीं भेजा:कोलंबिया ने लौटाया था अमेरिकी विमान; ट्रम्प को नाराज न करने के 4 कारण
तारीख- 5 फरवरी जगह- अमृतसर का मिलिट्री एयरबेस अमेरिकी वायुसेना का एक C-17 ग्लोबमास्टर विमान 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एयरबेस पर उतरा। इन सभी के हाथों में हथकड़ी और पैरों में चेन बंधी थी। भारतीयों के साथ इस बर्ताव पर संसद तक में हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भारतीयों को आतंकी की तरह लाया गया। सरकार को कोलंबिया से सीख लेने की नसीहत दी। दरअसल, अमेरिका ने 26 जनवरी को कोलंबियाई नागरिकों को हथकड़ी लगाकर भेजा था, लेकिन कोलंबियाई राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिकी विमान को देश में उतरने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में रह रहे कोलंबियाई नागरिक अपराधी नहीं हैं। उनके साथ गरिमा से पेश आना चाहिए। इसके बाद कोलंबिया अपने प्लेन से उन्हें वापस लाया। अब सवाल यह है कि जब कोलंबिया जैसा छोटा देश अमेरिका के सामने सख्ती दिखा सकता है, तो भारत ऐसा क्यों नहीं कर पाया। वजह समझने के लिए हमने 2 एक्सपर्ट से बात की। भारत के सॉफ्ट रवैये की 4 संभावित वजह... 1. मोदी के अमेरिका दौरे से पहले विवाद नहीं चाहता था भारत विदेश मामलों के जानकार और JNU के प्रोफेसर राजन कुमार कहते हैं- भारत ट्रम्प के इस रवैये पर खामोश रहा, क्योंकि 10 दिन बाद ही पीएम मोदी की उनसे मुलाकात होनी थी। भारत बयान देकर कोई नया विवाद नहीं खड़ा करना चाहता था। इससे ट्रम्प-मोदी मुलाकात के रद्द होने का खतरा था। वही इस मामले पर JNU में प्रोफेसर ए.के. पाशा कहते हैं- PM मोदी ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ बोलने से परहेज कर रहे हैं, क्योंकि वे ट्रम्प के साथ दोस्ती को मजबूत करना चाहते हैं। भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के साथ संबंध खराब नहीं करना चाहता है। इंडियन वर्ल्ड काउंसिल के सीनियर रिसर्च फेलो फज्जुर रहमान सिद्दीकी के मुताबिक भारत, ट्रम्प प्रशासन के शुरुआती दौर में ही रिश्ते नहीं बिगाड़ना चाहता है। भारत के कोलंबिया की तरह एक्शन नहीं लेने की वजह भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति भी है। कोलंबिया एक छोटा देश है, उसकी अमेरिका से आर्थिक और रक्षा जरूरतें भारत से पूरी तरह अलग हैं। भारत की बड़ी आबादी अमेरिका में रहती है। भारत अपनी विदेश नीति में दूसरों के मुकाबले ज्यादा आक्रामक रुख नहीं दिखाता है। 2. अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर नहीं चाहता भारत ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के 10 दिन बाद मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लगाने का आदेश दिया था। ट्रम्प का आरोप था कि इन देशों की सरकारें अवैध अप्रवासियों पर सख्ती नहीं बरतती हैं। दरअसल, अवैध अप्रवासी इन दोनों देशों के बॉर्डर से अमेरिका में दाखिल होते हैं। अवैध अप्रवासियों के मुद्दे को लेकर ही ट्रम्प ने कोलंबिया पर भी 25% टैरिफ लगाया था। प्रो. राजन कुमार के मुताबिक मोदी सरकार नहीं चाहती कि इस मुद्दे पर ट्रम्प प्रशासन भारत पर टैरिफ लगाए। ट्रम्प 4 फरवरी को चीन पर 10% टैरिफ लगा चुके हैं। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 15% टैरिफ लगा दिया है। अमेरिका-चीन के बीच इस टैरिफ वॉर को भारत अवसर के रूप में देख रहा है। चीन के सामान अमेरिका में महंगे होने पर वहां भारतीय सामान की डिमांड बढ़ सकती है। साल 2023 में चीन ने अमेरिका को 427 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सामान भेजा था। वहीं, भारत ने अमेरिका को 83.77 बिलियन अमेरिका डॉलर का निर्यात किया था। चीन ने भारत की तुलना में अमेरिका को 5 गुना से ज्यादा निर्यात किया है। ऐसे में भारत, अमेरिका को अपना निर्यात बढ़ा सकता है। 3. अमेरिका एकमात्र बड़ा साझेदार, जिससे कारोबार में घाटा नहीं भारत से सामान आयात करने वाले टॉप 10 देशों में अमेरिका एकमात्र देश जिससे भारत का व्यापार घाटा नहीं हैं। 2023-24 में दोनों देशों के बीच 118 अरब डॉलर से ज्यादा का व्यापार हुआ था। इसमें भारत का ट्रेड 37 अरब डॉलर सरप्लस में रहा था। जबकि भारत को अपने बाकी 9 देशों के साथ व्यापार घाटा का सामना करना पड़ा था। भारत के मुकाबले कोलंबिया का अमेरिका से व्यापार आधे से कम है। दोनों देशों के बीच 2023 में 33.8 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। जिसमें अमेरिका का व्यापार घाटा 1.6 अरब डॉलर ही था। प्रोफेसर राजन कुमार के मुताबिक अमेरिका और भारत के संबंधों में ट्रेड अहम मुद्दा है। आर्थिक के साथ-साथ हमारे संबंध सांस्कृतिक और राजनीतिक तौर पर भी काफी महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका के साथ हमारा व्यापार लंबे समय से भारत के लिए फायदेमंद रहा है। 4. चीन को काउंटर करने के लिए मजबूत साझेदार की जरूरत प्रोफेसर राजन कुमार के मुताबिक ट्रम्प शुरुआत से ही अनप्रिडिक्टेबल रहे हैं। भारत और चीन के रिश्ते में पहले से ही तनाव है, ऐसे में भारत नहीं चाहता है कि अमेरिका के साथ रिश्तों में तनाव आए। वर्तमान हालात में भारत को मजबूत साझेदारों की जरूरत है। भारत उत्तर और उत्तर-पूर्वी सीमा पर पहले ही चीन की चुनौती का सामना कर रहा है। इसके साथ ही इंडो-पेसिफिक क्षेत्र में भी उसे चीन से चुनौती मिल रही है। भारत का पारंपरिक सहयोगी रूस, यूक्रेन के साथ जंग में उलझा हुआ है। इससे भारत को मिलने वाले हथियारों की सप्लाई पर असर पड़ा है। बदलते वर्ल्ड ऑर्डर और नई जियो पॉलिटिकल चुनौतियों के बीच भारत को मजबूत साझेदारों की जरूरत है। ऐसे में भारत हथियारों के लिए अब नए रास्ते तलाश रहा है। पिछले महीने ही ट्रम्प ने भारत से और ज्यादा अमेरिकी हथियार खरीदने के लिए कहा था। भारत पहले से ही अमेरिका से 4 अरब डॉलर के 31 ड्रोन खरीदने की प्रोसेस में है। इसके अलावा भारत ने 114 फाइटर जेट खरीदने के ग्लोबल टेंडर जारी किया है। मोदी ट्रम्प की मुलाकात में इस पर चर्चा हो सकती है। भारत एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम से लैस 100 स्ट्राइकर प्लेन खरीदेगा और बाद में एक सरकारी कंपनी के जरिए उनका को-प्रोडक्शन करेगा।

भारत ने अप्रवासियों को लेने अपना प्लेन क्यों नहीं भेजा: कोलंबिया ने लौटाया था अमेरिकी विमान; ट्रम्प को नाराज न करने के 4 कारण
Kharchaa Pani - यह लेख भारतीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के इर्द-गिर्द घूमता है, खासकर उस समय जब कोलंबिया ने वापस भेजा अमेरिकी विमान, जिसकी वजह से भारत को अप्रवासियों को लाने के लिए प्लेन नहीं भेजना पड़ा। जहां एक ओर यह मामला अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नाराज न करने के चार महत्वपूर्ण कारण बताता है, वहीं यह भी विचार करता है कि इससे भारत-कोलंबिया के संबंधों पर क्या असर पड़ सकता है। लेख की टीम: नेतागण, लेखक: साक्षी शर्मा, प्रिया सिंह।
कोलंबिया द्वारा अमेरिकी विमान का वापस भेजा जाना
हाल ही में, कोलंबिया ने एक अमेरिकी विमान को वापस लौटा दिया था, जो अप्रवासियों को लेकर आ रहा था। इस घटनाक्रम ने न केवल अमेरिका बल्कि भारत को भी काफी सोचने पर मजबूर कर दिया। भारत ने भी यह निर्णय लिया कि वह इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए कोई कदम नहीं उठाएगा।
ट्रम्प को नाराज न करने के 4 कारण
इस संदर्भ में, भारत के निर्णय के पीछे चार महत्वपूर्ण कारण हैं:
1. अमेरिका-भारत संबंधों पर असर
अमेरिका और भारत के बीच गहरे संबंध हैं। यदि भारत ट्रम्प को नाराज करता है, तो यह व्यापारिक संबंधों पर नकारात्मक असर डाल सकता है।
2. अप्रवासियों का मुद्दा
अप्रवासियों का वापसी कार्यक्रम संवेदनशील है। इस मामले में लिप्त होना भारत के लिए जोखिम भरा हो सकता है, और इससे अप्रवासियों की स्थिति और भी जटिल हो सकती है।
3. राजनीति की जटिलता
इस समस्या में राजनीतिक दबाव भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। यदि अमेरिका किसी अप्रवासियों के मुद्दे पर बचाव में खड़ा हो जाता है, तो भारत को इसका सामना करने में परेशानी हो सकती है।
4. अंतरराष्ट्रीय छवि
भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। खासकर अमेरिकी प्रशासन के संदर्भ में, भारत को अपनी नीतियों को सावधानी से तैयार करना होगा।
संबंधों में स्थिरता की आवश्यकता
इस तरह के निर्णयों से भारत और अमेरिका के बीच के संबंधों में स्थिरता बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। अमेरिका के प्रति अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करना और सही समय पर प्रतिक्रिया देना एक चुनौती है।
निष्कर्ष
इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए, यह समझ में आता है कि भारत ने अप्रवासियों को लाने के लिए प्लेन न भेजने का निर्णय क्यों लिया। ट्रम्प प्रशासन की भावनाओं का सम्मान करना न केवल भारत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भी संतुलन बनाए रखने में मददगार है। समय के साथ, स्थिति में बदलाव आ सकता है, लेकिन वर्तमान में यह सही निर्णय प्रतीत होता है।
खर्च के मुद्दों पर अधिक अपडेट के लिए, kharchaapani.com पर जाएं।
Keywords
India, immigrants, plane, Colombia, Americans, Trump, international relations, news article, political decisions, AP newsWhat's Your Reaction?






