Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम!, अगले कुछ दिनों तक इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि अब जल्द ही उत्तराखंडवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज यानी सोमवार, 29 जून को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विज्ञान की माने तो आज उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से …

Jun 29, 2026 - 09:34
 116  3.7k
Uttarakhand Weather: बदलेगा मौसम!, अगले कुछ दिनों तक इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि अब जल्द ही उत्तराखंडवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज यानी सोमवार, 29 जून को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विज्ञान की माने तो आज उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। जिससे लोगों को थोड़ा बहुत गर्मी से राहत मिल सकती है।

29 JUNE को कैसा रहेगा मौसम Uttarakhand Weather Update

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो के 29 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की उम्मीद है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

देहरादून में भी बारिश के आसार Dehradun Weather News

तो वहीं देहरादून की बात करें तो कई इलाकों में मौसम साफ रह सकता है। लेकिन शाम तक इसके बिगड़ने के आसार है। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है। राजधानी में हल्की बारिश के आसार है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार है। 29 जून, 30 जून और एक जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

30 June को इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

इसके अलावा 30 जून की बात करें तो पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

1 July को जमकर बरसेंगे बादल

तो वहीं एक जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। फिलहाल ऐसा कहा जा सकता है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow