BPSC अधिकारी के विवादित बयान पर बड़ा एक्शन, CM सम्राट चौधरी ने निलंबन का दिया आदेश
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के एक अधिकारी के विवादित बयान पर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारी के बयान को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों में नाराजगी सामने आई क्या है पूरा … The post BPSC अधिकारी के विवादित बयान पर बड़ा एक्शन, CM सम्राट चौधरी ने निलंबन का दिया आदेश appeared first on Just Action.
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के एक अधिकारी के विवादित बयान पर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC के एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारी के बयान को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों में नाराजगी सामने आई
क्या है पूरा मामला?
BPSC की TRE-4 और 70वीं परीक्षा को लेकर हुई एक बैठक के दौरान एग्जाम कंट्रोलर राजेश कुमार सिंह की ओर से कथित तौर पर कहा गया था- “हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार।” इस बयान को छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अपमानजनक बताया और इसका विरोध किया।
विवाद बढ़ने के बाद अधिकारी ने अपने बयान पर खेद भी जताया। इसके बावजूद मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ लिया। विपक्ष की ओर से भी अधिकारी के बयान की आलोचना की गई और कार्रवाई की मांग उठी।
CM सम्राट चौधरी ने लिया संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामान्य प्रशासन विभाग को BPSC एग्जाम कंट्रोलर के निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सरकार के इस फैसले के बाद साफ है कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मामलों में अधिकारियों के सार्वजनिक बयानों को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है।
छात्रों के मुद्दे पर बढ़ा दबाव
BPSC परीक्षाओं को लेकर बिहार में पहले से ही अभ्यर्थियों के बीच कई मुद्दों पर असंतोष रहा है। ऐसे में अधिकारी के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया। छात्रों की नाराजगी के बीच सरकार की ओर से निलंबन की कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं, TRE-4 परीक्षा को लेकर BPSC की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा दो चरणों में ही आयोजित की जाएगी।
The post BPSC अधिकारी के विवादित बयान पर बड़ा एक्शन, CM सम्राट चौधरी ने निलंबन का दिया आदेश appeared first on Just Action.
What's Your Reaction?