2 सितंबर को देहरादून समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, अवकाश घोषित

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मानसून कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। 2 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट? मौसम विभाग ने 2 … The post 2 सितंबर को देहरादून समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, अवकाश घोषित appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Sep 2, 2026 - 00:34
 146  3.6k
2 सितंबर को देहरादून समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, अवकाश घोषित

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मानसून कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

2 सितंबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट?

मौसम विभाग ने 2 सितंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना है। उक्त जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

स्कूलों में अवकाश घोषित

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसे लेकर डीएम की ओर से आदेश भी जारी हो गए हैं।

May be an image of text

The post 2 सितंबर को देहरादून समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, अवकाश घोषित appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow