उत्तराखंड में थमने लगी मानसून की रफ्तार, जानें 11 सितम्बर को प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में अब मानसून की रफ्तार थमने लगी है। बीते दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने लगा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से दोपहर के समय धूप खिली रहती है। हालांकि मौसम विभाग ने 11 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है । 11 … The post उत्तराखंड में थमने लगी मानसून की रफ्तार, जानें 11 सितम्बर को प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
उत्तराखंड में अब मानसून की रफ्तार थमने लगी है। बीते दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने लगा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से दोपहर के समय धूप खिली रहती है। हालांकि मौसम विभाग ने 11 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है ।
11 सितम्बर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने 11 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के सभी जनपदों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ बौछार होने की संभावना है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग की माने तो 16 सितम्बर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
बारिश के लिहाज से अच्छी रही सितंबर की शुरुआत
बता दें उत्तराखंड में सितंबर की शुरुआत बारिश के लिहाज से काफी अच्छी रही है। पहले सप्ताह प्रदेश में सामान्य से 78 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में राज्य में 143 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 80 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। हालांकि, जिलावार बारिश में काफी अंतर रहा।
The post उत्तराखंड में थमने लगी मानसून की रफ्तार, जानें 11 सितम्बर को प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.
What's Your Reaction?