बिहार में सीएम धामी की दहाड़, बोले- ‘गप्पू भइया, मुगल प्रेम आपको सत्ता में नहीं आने देगा’

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर व हरसिद्धि...

Nov 2, 2025 - 00:34
 161  29.9k
बिहार में सीएम धामी की दहाड़, बोले- ‘गप्पू भइया, मुगल प्रेम आपको सत्ता में नहीं आने देगा’

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर व हरसिद्धि विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि गप्पू और पप्पू के गठबंधन ने लोगों को ठगकर अपनी तिजोरियां भरने का कार्य किया है। लालू और राबड़ी ने पूरे बिहार को गरीबी के दलदल में धकेला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार माओवाद व जंगलराज से मुक्त हुआ है। विधानसभा क्षेत्र हरसिद्धि में भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान और कल्याणपुर में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित किया। यह मुख्यमंत्री धामी का चुनाव में दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले वे दो जनसभाओं को संबोधित कर एक रोड शो में भी शामिल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी उर्फ गप्पू भइया कहते हैं राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे। इसे संसद की मंजूरी मिली है, जिसे आपका परिवार भी नहीं रोक सकता। कहा, आपका मुगल प्रेम आपको सत्ता में नहीं आने देगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब यह बिहार की जनता तय करेगी कि उन्हें पूरा बिहार संभालने वाले लोग चाहिए या केवल अपने परिवार की चिंता करने वाले। उन्होंने कहा, परिवारवाद की राजनीति का अंत हो चुका है। लालू-राबड़ी के शासन में नरसंहार आम था। अब बिहार की पहचान विकास और सुशासन से हो रही है। पहले उद्योगपति बिहार में निवेश नहीं करना चाहते थे, आज बिहार की जीडीपी में उद्योगों की भागीदारी 33 प्रतिशत से अधिक है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गरीबी हटाओ के नारे देकर गरीबों को हटा दिया जाता था, मोदी सरकार धरातल पर काम कर रही है। परिणाम यह है कि अब तक 30 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का मिशन घपले और घोटालों से अपने परिवार की तिजोरियां भरना रहा है। उन्हें बिहार के बच्चों की नहीं, अपने बच्चों की चिंता है। जिनका भ्रष्टाचार का लंबा रिकार्ड रहा है, वे बिहार का विकास नहीं कर सकते।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow