Uttarakhand:-राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं सीएम धामी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए दी सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि)ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का […] The post Uttarakhand:-राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं सीएम धामी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए दी सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं appeared first on संवाद जान्हवी.

Dec 25, 2025 - 00:34
 127  36.9k
Uttarakhand:-राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं सीएम धामी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए दी सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि)ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन त्याग,समर्पण और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। वे एक प्रखर वक्ता,संवेदनशील कवि,दूरदर्शी राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे। उनके विचार,मूल्य और नेतृत्व शैली भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की परंपरा उनके आदर्शों और प्रशासनिक दृष्टिकोण को स्मरण करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सुशासन किसी भी राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है,जो पारदर्शिता,जवाबदेही,संवेदनशीलता एवं प्रभावी प्रशासन को सुनिश्चित करता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक,दूरदर्शी राजनीतिज्ञ,लोकप्रिय जन नेता तथा महान वक्ता थे। स्व.वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया,बल्कि राज्य के समग्र विकास के लिए मजबूत आधार भी तैयार किया। स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए राज्य निर्माण के साथ-साथ विशेष औद्योगिक पैकेज प्रदान कर उत्तराखण्ड के विकास की सुदृढ़ नींव रखने का महान कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाई और 21वीं सदी में मजबूती के साथ कदम बढ़ाया। उनमें सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता थी। उनकी दूरगामी सोच,साहित्यिक रचनाएँ,पोखरण परमाणु परीक्षण तथा कारगिल युद्ध में भारत को मिली विजय के लिए उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा।

The post Uttarakhand:-राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं सीएम धामी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए दी सुशासन दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं appeared first on संवाद जान्हवी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow