Dehradun:-देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया आयोजित

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्षस श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व […] The post Dehradun:-देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया आयोजित appeared first on संवाद जान्हवी.

Nov 20, 2025 - 09:34
 155  5.6k
Dehradun:-देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया आयोजित

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्षस श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में स्व.इन्दिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

  • भारत की लौह महिला के नाम से मशहूर इंदिरा गांधी जी के योगदान को ये देश सदैव याद रखेगाः-गणेश गोदियाल।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राष्ट्र एवं विश्व की महान जननायिका तथा देश की एकता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाली त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति, मात्र शक्ति की प्रतीक स्व.इन्दिरा गांधी जी ने अपनी प्रतिभा कौशल एवं विद्यता से देश को प्रगति के पथ पर लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी तथा गरीबी निवारण के साथ-साथ बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे विकासोन्मुखी कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को मजबूत बनाने की दिशा में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये थे।

स्व.इन्दिरा जी ने विश्व ख्याति प्राप्त करते हुए समूचे विश्व का ध्यान भारत की ओर आकर्षित किया और देश के दुश्मनों का सिर झुका कर भारत की सम्प्रभुता मानने को मजबूर किया तथा बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तानी फौज पर ऐतिहासिक विजय हांसिल कर अलग बांग्लादेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
श्री गोदियाल ने कहा कि जिस महिला ने इस विश्व का नक्शा बदल दिया उस महिला को ये देश सदैव अपने दिल में रखेगा,उनके पक्के इरादे और जनता की सेवा के लिए जिंदगी भर के समर्पण ने भारत की तरक्की के सफर पर एक अमिट छाप छोड़ी है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उनका आखिरी बलिदान लाखों सलाम का हकदार है। इंदिरा गांधी शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। बचपन में उन्होंने ’’बाल चरखा संघ’’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी की सहायता के लिए 1930 में बच्चों के सहयोग से ’’वानर सेना’’ बनाई। सितंबर 1942 में उन्हें जेल में डाल दिया गया। 1947 में इन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया। बचपन से ही उनके मन में देश प्रेम एवं देश सेवा की भावना रही जिसे उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक निभाया।

उन्होंने कहा कि चाहे देश के भीतर राजनीतिक स्थिरता बनाए रखना हो, आर्थिक सुधार लागू करना हो या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत करना हो,इंदिरा गांधी ने हर चुनौती का सामना साहस और दूरदर्शिता के साथ किया। उनके कई निर्णय विवादित रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा देशहित को प्राथमिकता दी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के समय भारत देश में सुई का निर्माण भी नहीं होता था स्व.इन्दिरा गांधी ने सर्वप्रथम पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को प्रमाण शक्ति राष्ट्रो की श्रेणी में खड़ा करने का काम किया था। कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की किन्तु आज कुछ विघटनकारी ताकते फिर से देश को गुलामी की ओर ले जाने का काम कर रही हैं उनका हमें डटकर मुकाबला करना है।
श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना,पूरण सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह,राजेंद्र भंडारी,कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा,महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविन्दर सिंह गोगी,पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह,सुजाता पॉल,राजेश चमोली, जगदीश धीमान,आचार्य नरेशानन्द नौटियाल,अर्जुन सोनकर,विनोद चौहान,मनीष नागपाल,दिनेश सिंह,गुल मुहम्मद,सावित्री थापा,ललित थद्री,नितिन बिष्ट,आदर्श सूद,सुनील बांगा,आशु रतूड़ी,शकील अहमद,शरीफ बेग,रघुवीर बिष्ट,यशपाल चौहान,दिनेश कौशल,अनुराधा तिवाडी,सावित्री थापा,मदन लाल,एड हरिमोहन सिंह रावत,हुकम सिंह कठैत,अर्जुन भंडारी,मनवर सिंह आदि उपस्थित रहे।

The post Dehradun:-देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया आयोजित appeared first on संवाद जान्हवी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow