5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से अरेस्ट

उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जानी-मानी अभिनेत्री और एक्टिविस्ट उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री के खिलाफ यह गिरफ्तारी बेहद गंभीर आरोपों के तहत की गई है, जिसमें उन पर पूर्व भाजपा विधायक व उनके कथित पति से 5 करोड़ रुपये … The post 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से अरेस्ट appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Oct 26, 2026 - 00:34
 103  3.1k
5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से अरेस्ट

उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जानी-मानी अभिनेत्री और एक्टिविस्ट उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री के खिलाफ यह गिरफ्तारी बेहद गंभीर आरोपों के तहत की गई है, जिसमें उन पर पूर्व भाजपा विधायक व उनके कथित पति से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बीते दिनों नार्को टेस्च के लिए सहमति देने के लिए देहरादून के सीबीआई कोर्ट में पेश होने आई उर्मिला ने आरोप लगाया था कि पुलिस उसका सहयोग नहीं कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री उर्मिला सनावर पिछले कुछ समय से अपने बयानों और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले ऑडियो-वीडियो को लेकर लगातार चर्चाओं और विवादों में घिरी हुई थीं। इसी बीच, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की ओर से हरिद्वार में एक गंभीर मुकदमा दर्ज कराया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभिनेत्री द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, बड़ी रकम की मांग की जा रही है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू की। शुरुआती जांच में साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शिकंजा कसना शुरू किया। रविवार को हरिद्वार पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके आवास पर दबिश दी और अभिनेत्री को हिरासत में ले लिया। पुख्ता कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया।

अंकिता भंडारी प्रकरण से भी जुड़ रहे हैं तार

उल्लेखनीय है कि उर्मिला सनावर का नाम पिछले कुछ दिनों से बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो और कथित वीआईपी के दावों को लेकर भी सुर्खियों में रहा है। हाल ही में सीबीआई और स्थानीय अदालतों में भी इस मामले को लेकर उनकी पेशी और नार्को टेस्ट को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही थी। इन सबके बीच पूर्व विधायक के परिवार की ओर से दर्ज कराए गए 5 करोड़ की रंगदारी के इस नए मुकदमे ने मामले को एक नया और बेहद पेचीदा मोड़ दे दिया है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी

हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभिनेत्री को सहारनपुर से गिरफ्तार करने के बाद सुरक्षित हरिद्वार लाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में यह भी खंगालने की कोशिश कर रही है कि इस ब्लैकमेलिंग और रंगदारी के खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस द्वारा अभिनेत्री से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि इस पूरे प्रकरण के अन्य राज़ भी से पर्दा उठाया जा सके। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक हलकों में हलचल काफी तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई तेजी से पूरी की जाएगी।

The post 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से अरेस्ट appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow