केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीमें

रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील—गर्म कपड़े पहनकर करें यात्रा, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का रखें विशेष ध्यान   रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बदलते मौसम के बीच धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क […] The post केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीमें appeared first on Uttarakhand 24X7.

Oct 30, 2026 - 00:34
 142  3.2k
केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीमें

रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील—गर्म कपड़े पहनकर करें यात्रा, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का रखें विशेष ध्यान

 

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बदलते मौसम के बीच धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन सतर्क है। श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटी हैं।
मौसम में आए बदलाव और बढ़ती ठंड को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस ने यात्रियों को मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े साथ रखने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
पुलिस के अनुसार, ठंड से बचाव के लिए श्रद्धालु गर्म जैकेट, ऊनी कपड़े, टोपी, दस्ताने और गर्म मोजों का इस्तेमाल करें। शरीर को गर्म रखने के लिए समय-समय पर गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें और खुले व अत्यधिक ठंडे स्थानों पर अनावश्यक रूप से अधिक देर तक रुकने से बचें।
बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
पुलिस ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे श्रद्धालुओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ठंड के कारण अत्यधिक कंपकंपी, अस्वस्थता या सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की अपील की गई है।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं से मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा प्रतिकूल मौसम में अनावश्यक जोखिम नहीं उठाने को कहा गया है।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे केदारनाथ यात्रा के दौरान सतर्क रहें, मौसम के अनुरूप पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों से सहायता लें।

The post केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटी पुलिस-प्रशासन की टीमें appeared first on Uttarakhand 24X7.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow