जरूरत की खबर- आयरन, मैग्नीशियम से भरपूर है पुदीना:डिहाइड्रेशन से बचाए, पाचन सुधारे, शरीर रखे ठंडा, पर ज्यादा सेवन भी खतरनाक
अप्रैल का महीना चल रहा है और हर दिन सूरज की तपन तेज होती जा रही है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना जरूरी है। गर्मी में सबसे बड़ी समस्या डिहाइड्रेशन की होती है। इससे बचने के लिए अपनी डाइट में पुदीना शामिल कर सकते हैं। आयुर्वेद में पुदीने को एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। इसकी पत्तियां अपने ठंडक देने वाले गुणों के लिए जानी जाती हैं। ये शरीर के तापमान को कम करने में मदद करती हैं, जिससे व्यक्ति तेज गर्मी में भी खुद को तरोताजा महसूस करता है। पुदीने का इस्तेमाल आमतौर पर खाने में, ड्रिंक्स में और गार्निश के रूप में किया जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, पुदीने में एंटी-कैंसर, एंटी-ओबेसिटी, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक और हार्ट प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं। ताे चलिए, आज जरूरत की खबर में गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में पुदीना शामिल करने के फायदों के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. पी. के. श्रीवास्तव, पूर्व सीनियर कंसल्टेंट, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, लखनऊ सवाल- पुदीने में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, पुदीने में विटामिन A, C, B-कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन होते हैं। साथ ही इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। पुदीना आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम से भरपूर होता है। नीचे दिए ग्राफिक से 100 ग्राम पुदीना की न्यूट्रिशनल वैल्यू जानिए- सवाल- पुदीने को डाइट में शामिल करने के क्या फायदे हैं? जवाब- पुदीना डाइजेस्टिव एंजाइम को एक्टिव करता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। यह अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। पुदीने में मौजूद मेंथोल दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस कम करता है। यह सिरदर्द और माइग्रेन से भी राहत दिलाता है। पुदीना सर्दी-खांसी और अस्थमा जैसी सांस संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। पुदीना स्किन को ठंडक प्रदान करता है और मुंहासों व अन्य स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होने के नाते यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। इसकी सुगंध स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करने में मदद कर सकती है। पुदीना हमारी सेहत के लिए और कैसे फायदेमंद है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- पुदीना वजन घटाने में कैसे मदद करता है? जवाब- पुदीने में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो वजन घटाने में मदद कर सकता है। पुदीना पाचन को बेहतर बनाता है, जो वजन कम करने में फायदेमंद है। अगर आप वजन कम करने के तरीके खोज रहे हैं तो अपनी डाइट में पुदीने का पानी शामिल कर सकते हैं। यह लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। इससे भूख कम लगती है। हालांकि सिर्फ पुदीने के सेवन से ही वजन कम नहीं होगा। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज और अपनी डाइट में बदलाव की भी जरूरत होती है। सवाल- क्या डायबिटिक लोग पुदीने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं? जवाब- आयुर्वेदाचार्य डॉ. पी.के. श्रीवास्तव बताते हैं कि हां, डायबिटिक लोग पुदीने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पुदीना ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही पुदीना मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाने में मदद करता है, जो डायबिटिक लोगों के लिए जरूरी है। सवाल- पुदीने को अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है? जवाब- पुदीने को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसेकि- सवाल- घर पर पुदीने का ड्रिंक कैसे तैयार कर सकते हैं? जवाब- इसके लिए सबसे पहले कुछ पुदीने की पत्तियों को लेकर उसे धुल लें। पानी में पुदीने की पत्तियां डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। चाहें तो इसमें काला नमक, नींबू का रस और शहद या थोड़ी शुगर मिला सकते हैं। अपनी पसंद के अनुसार इन ड्रिंक्स में अन्य फल या मसाले भी मिला सकते हैं। इसे और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। अब आप इसे छानकर पी सकते हैं। इसके अलावा पुदीने की पत्तियों को पीसकर भी इसका ड्रिंक तैयार किया जा सकता है। सवाल- क्या ज्यादा पुदीना खाने के कोई साइड इफेक्ट्स भी हैं? जवाब- किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए पुदीने का भी सेवन सीमित मात्रा में ही करें। पुदीना आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। अधिक मात्रा में पुदीना खाने से पेट में जलन हो सकती है। कुछ लोगों को एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो पुदीने को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। अगर आप पुदीने का ड्रिंक बनाकर पी रहे हैं तो दिन में 1-2 गिलास पीना सुरक्षित है। सवाल- किन लोगों को पुदीना का सेवन नहीं खाना चाहिए? जवाब- डॉ. पी. के. श्रीवास्तव बताते हैं कि कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। जो लोग गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) से पीड़ित रहते हैं, पुदीना उनमें एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा सकता है। इससे उनके सीने में जलन हो सकती है। कुछ लोगों को पुदीने से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को पुदीना खाने से बचना चाहिए। पुदीना ब्लड शुगर को कम कर सकता है, इसलिए जिन लोगों का ब्लड शुगर पहले से ही कम है, उन्हें इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। इसके अलावा प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान पुदीने का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अगर कोई सीरियस हेल्थ इश्यू है या कोई दवा ले रहे हैं तो पुदीने का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। .................... जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- गर्मियों में फायदेमंद गन्ने का जूस: लू से बचाए, शरीर को रखे हाइड्रेटेड, डाइटीशियन से जानें क

जरूरत की खबर- आयरन, मैग्नीशियम से भरपूर है पुदीना: डिहाइड्रेशन से बचाए, पाचन सुधारे, शरीर रखे ठंडा, पर ज्यादा सेवन भी खतरनाक
Kharchaa Pani
लेखिका: सुमित्रा शर्मा, राधिका अग्रवाल, टीम नीतानागरी
गर्मियों में बढ़ती धूप और उमस के कारण शरीर के लिए सही पोषण अत्यंत आवश्यक हो जाता है। इस मौसम में हमारी सेहत को बनाए रखने के लिए हमें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो न केवल ताज़गी प्रदान करें, बल्कि पोषण भी दें। ऐसे में पुदीना एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है।
पुदीना का पोषण मूल्य
पुदीना आयरन, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह न केवल हमारे शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि पाचन में सुधार करने में भी मदद करता है। इसे अपने आहार में शामिल करने से आप न केवल ताज़गी महसूस करेंगे, बल्कि यह आपके शरीर को जड़ी-बूटियों से भरपूर पोषण भी देगा।
डिहाइड्रेशन से सुरक्षा
गर्मी के दौरान डिहाइड्रेशन बहुत आम होता है। पुदीना, अपनी उच्च जल सामग्री के कारण, शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे चटनी, सलाद या चाय में डालकर सेवन करने से आपको ताज़गी मिलेगी और आप हाइड्रेटेड रहेंगे।
पाचन सुधारने की क्षमता
पुदीना का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को बहुत हद तक रोकता है। यह एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करता है, जो खाना पचाने में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट की समस्याएं जैसे गैस, सूजन और अन्य पाचन संबंधी दिक्कतों से राहत मिलती है।
गर्मी में शीतलता
गर्मी के मौसम में पुदीना का सेवन आपको ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। यह आपके शरीर का तापमान कम करता है और आपको ताजगी का अनुभव कराता है। पुदीने की चाय या पुदीने का पानी पीना गर्मी में राहत प्रदान करता है।
परंतु, सावधानी भी आवश्यक है
हालांकि पुदीना फायदेमंद है, लेकिन इसका अधिक सेवन करना भी हानिकारक हो सकता है। अधिक मात्रा में पुदीना का सेवन कुछ लोगों के लिए एलर्जिक प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकता है या पेट में असुविधा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए।
निष्कर्ष
सारांश में, पुदीना गर्मी के मौसम में एक प्राकृतिक औषधि की तरह कार्य करता है। इसके फायदों की भरपूर लाभ उठाने के लिए इसे अपने आहार में शामिल करें, लेकिन हमेशा इसके सीमित सेवन का ध्यान रखें। इसके अलावा, ताजगी से भरी और सस्ती रेसिपी के लिए, पुदीने की चटनी जरूर बनाएं।
आगे और अपडेट्स के लिए, kharchaapani.com पर जाएं।
Keywords
mint benefits, hydration, digestion improvement, iron magnesium, summer cooling drinks, health benefits of mint, mint recipesWhat's Your Reaction?






