‘आज खत्म होगी एक पूरी सभ्यता…’, रात आठ बजे डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की चेतावनी US Israel Iran War

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को 38 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी भी टेंशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। US-इजरायल और ईरान तीनों इस वॉर में एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कई बार ईरान को अल्टीमेटम दे …

Apr 7, 2026 - 18:34
 165  5.3k
‘आज खत्म होगी एक पूरी सभ्यता…’, रात आठ बजे डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की चेतावनी US Israel Iran War

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग को 38 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी भी टेंशन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। US-इजरायल और ईरान तीनों इस वॉर में एक दूसरे के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कई बार ईरान को अल्टीमेटम दे चुके है।

उन्होंने एक बार फिर तेहरान को होर्मुज (strait of hormuz) खोलने का अल्टीमेटम दिया है। इस अल्टीमेटम की डेडलाइन भी सेट की गई है, जो आज रात खत्म हो रही है। ऐसे में डेडलाइन खत्म होने से पहले अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म होने वाली है।

ये भी पढ़ें:- आज रात से पाकिस्तान में Lockdown!, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा ऐलान

US Israel Iran War: ‘आज रात एक पूरी सभ्यता होगी खत्म’- ट्रंप

ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान के लिए एक चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने कहा, “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म होगी। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा।”

ये भी पढ़ें:-Iran से भारत आ रहा तेल से भरा जहाज चीन की तरफ क्यों मुड़ा!, सरकार ने दिया जवाब

यूएस और सहयोगी तेल के लिए तरसेगे- IRGC

Iran के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रेड लाइन पार की जाती है तो मिडिल ईस्ट से परे जवाबी कार्रवाई की जाएगी। वो वाशिंगटन और उसके सहयोगियों को तेल और गैस के लिए तरसा देंगे।

ये भी पढ़ें:- 200-500 के नोटों को लेकर RBI का बड़ा प्लान, बैंक के नोट को लेकर किया ये ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आज के लिए ईरान को अल्टीमेटम

बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार ईरान को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने के लिए अल्टीमेटम दे चुके है। पहले ईरान को सोमवार तक की मोहलत दी थी। हालांकि ईरान द्वारा दोबारा से कहा गया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है। ऐसे में ट्रंप ने ईरान के लिए मंगलवार तक की चेतावनी जारी की। जिसमें उन्होंने कहा कि अगर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ नहीं खोला गया तो उनके बिजली केंद्रों और पुलों को निशाने में लिया जाएगा। जिससे वहां नर्क जैसे हालात पैदा हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- LPG Crisis: युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान!, अब मिलेंगे डबल सिलेंडर

IRGC नौसेना ने दिया जवाब

तो वहीं IRGC नौसेना ने कहा कि ट्रंप और इजरायल के लिए होर्मुज स्ट्रेट कभी भी पुरानी स्थिति में वापस नहीं आएगा। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर आईआरजीसी ने कहा, “होर्मुज स्ट्रेट कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं लौटेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow