सावधान: देहरादून में डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान, कैमरों की रहेगी नजर

अगर आप भी देहरादून शहर में टू व्हिलर चलाते हैं तो सतर्क हो जाइए क्योंकि अगर आपने डबल हेलमेट के नियम का पालन नहीं किया तो आपका चालान कट जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। क्योंकि ये चालान ट्रेफिक पुलिस नहीं बल्कि कैमरे काट रहे हैं। डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके … The post सावधान: देहरादून में डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान, कैमरों की रहेगी नजर appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

Aug 5, 2026 - 18:34
 112  3.3k
सावधान: देहरादून में डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान, कैमरों की रहेगी नजर

अगर आप भी देहरादून शहर में टू व्हिलर चलाते हैं तो सतर्क हो जाइए क्योंकि अगर आपने डबल हेलमेट के नियम का पालन नहीं किया तो आपका चालान कट जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। क्योंकि ये चालान ट्रेफिक पुलिस नहीं बल्कि कैमरे काट रहे हैं।

डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान

दरअसल राजधानी देहरादून में दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट पहनना जरुरी हो गया है। कानूनी रूप से यह नियम सबसे पहले 10 अगस्त 2018 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद सख्ती से लागू किया गया था। उस समय पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर नियम का पालन कराया, लेकिन समय बीतने के साथ इसकी सख्ती कमजोर पड़ती गई।

पूर्व में लागू हुआ था डबल हेलमेट

देहरादून शहर में रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे दोपहिया वाहन दिखाई देते हैं, जिनमें चालक या पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट नहीं पहनता। लंबे समय तक नियमित निगरानी नहीं होने से लोगों में भी लापरवाही बढ़ी है। हालांकि प्रदेशभर में ऑटोमेटिक कैमरे 37 लगे हुए है। वहीं देहरादून में 8 जगहों पर ये कैमरे लगाए गए हैं

देहरादून में इन जगहों पर लगे हैं ऑटोमेटिक कैमरे

बता दें आशारोड़ी, डाक पत्थर, मोहकमपुर, भद्रकाली, तिमली के पास, ब्रह्मपुरी,कुठाल गेट ओर सत्य नारायण मंदिर, नेपाली फार्म के पास ये ऑटोमेटिक कैमरे लगे हुए हैं। जो झट लोगों के चालान काट रहे हैं और उन्हें पता तब चलता है जब चालान का मैसेज उनके फोन पर आता है। आरटीओ का कहना है कि लगातार विभाग द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जा रही है।

The post सावधान: देहरादून में डबल हेलमेट नहीं पहनने पर कटेगा गुपचुप तरीके से चालान, कैमरों की रहेगी नजर appeared first on Khabar Uttarakhand - Uttarakhand News.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow